पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना बदलें संवाद

दे दो आकाश हमको /रमा द्विवेदी

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

कविता कोश की स्थापना के दो वर्ष पूरे!   दो वर्ष की उपलब्धियाँ    |     रचनाकारों की टिप्पणियाँ    |     अपनी टिप्पणी दीजिये


 रचनाकार: रमा द्विवेदी                 

कहने को तो कुछ भी कहो, स्वीकार नहीं हमको।
हम जैसे हैं वैसे ही हैं, इन्कार नहीं हमको॥

खामोश भी जब हम रहे, कमजोर समझा हमको|
तोडेंगे मौन अपना, देंगे जवाब तुमको।
हम जैसे हैं वैसे ही हैं, इन्कार नहीं हमको॥

प्रश्नों के कठघरे में, घेरा है तुमने हमको।
लेंगे हिसाब इक-इक, देना पडेगा तुमको।
हम जैसे हैं वैसे ही हैं, इन्कार नहीं हमको॥

पत्थर भी टूट जाए, कोसा है इतना हमको|
सभ्यता का पाठ, फिर से पढ़ना पडेगा तुमको|
हम जैसे हैं वैसे ही हैं, इन्कार नहीं हमको।

देखी नहीं जाती है, सफलता हमारी तुमको।
भारी पडी इक नारी, दे दी शिकस्त तुमको|
हम जैसे हैं वैसे ही हैं, इन्कार नहीं हमको॥

राज़ मुबारक तुमको, ताज़ मुबारक तुमको|
बस चाहते हैं इतना, दे दो आकाश हमको|
हम जैसे हैं वैसे ही हैं, इन्कार नहीं हमको॥

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"दे दो आकाश हमको /रमा द्विवेदी"
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation


.