दोस्त हो जब दुश्मने-जाँ / ख़्वाजा हैदर अली 'आतिश'
From Hindi Literature
रचनाकार: ख़्वाजा हैदर अली 'आतिश'
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
दोस्त हो जब दुश्मने-जाँ तो क्या मालूम हो ।
आदमी को किस तरह अपनी कज़ा मालूम हो ।।
आशिक़ों से पूछिये खूबी लबे-जाँबख्श की,
जौहरी को क़द्रे-लाले-बेबहा मालूम हो ।
दाम में लाया है "आतिश" सब्जये-ख़ते-बुतां
सच है क्या इंसा को किस्मत का लिखा मालूम हो ।
