Hindi Literature
Advertisement

लेखक: काका हाथरसी

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~

पार्टी बंदी हों जहाँ , घुसे अखाड़ेबाज़

मक्खी , मच्छर , गंदगी का रहता हो राज

का रहता हो राज , सड़क हों टूटी - फूटी

नगरपिता मदमस्त , छानते रहते बूटी

कहँ ‘ काका ' कविराय , नहीं वह नगरपालिका

बोर्ड लगा दो उसके ऊपर ‘ नरकपालिका '

Advertisement