पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना बदलें संवाद

नज़र मिला न सके उससे / कृष्ण बिहारी 'नूर'

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

लेखक: कृष्ण बिहारी 'नूर'

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*

नज़र मिला न सके उससे उस निगाह के बाद ।

वही है हाल हमारा जो हो गुनाह के बाद ।।


मैं कैसे और किस सिम्त मोड़ता ख़ुद को,

किसी की चाह न थी दिल में, तिरी चाह के बाद ।


ज़मीर काँप तो जाता है, आप कुछ भी कहें,

वो हो गुनाह से पहले, कि हो गुनाह के बाद ।


कहीं हुई थीं तनाबें तमाम रिश्तों की,

छुपात सर मैं कहाँ तुम से रस्म-ओ-राह के बाद ।


गवाह चाह रहे थे, वो मिरी बेगुनाही का,

जुबाँ से कह न सका कुछ, ‘ख़ुदा गवाह’ के बाद ।

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"नज़र मिला न सके उससे / कृष्ण बिहारी 'नूर'"
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation


.