पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना बदलें संवाद

नमक बेचने वाले / एकांत श्रीवास्तव

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

कविता कोश की स्थापना के दो वर्ष पूरे!   दो वर्ष की उपलब्धियाँ    |     रचनाकारों की टिप्पणियाँ    |     अपनी टिप्पणी दीजिये

 रचनाकार: एकांत श्रीवास्तव                 

(विशाखापट्टनम की सड़कों पर नमक बेचने वालों को देखकर)

ऋतु की आँच में
समुद्र का पानी सुखाकर
नमक के खेतों से
बटोरकर सफ़ेद ढेले
वे आते हैं दूर गाँवों से
शहर की सड़कों पर नमक बेचने वाले
काठ की दो पहियों वाली हाथगाड़ी को
कमर में फँसाकर खींचते हुए
ऐसे समय में
जब लगातार कम होता जा रहा है नमक
हमारे रक्त का
हमारे आँसुओं और पसीने का नमक
वे आते हैं नमक बेचने
चिल्लाते हुए... नमक... नमक
सफेद धोती घुटनों तक मोड़कर पहने हुए
फटी क़मीज़ या बनियान
सिर पर गमछा बाँधे नंगे पाँव
कान में बीड़ियाँ खोंसकर वे आते हैं
और स्त्रियाँ अधीर हो जाती हैं
उनकी आवाज़ सुनकर
वे आती हैं ड्योढ़ियों और झरोखों तक
कि कहीं ख़त्म तो नहीं हो गया
रसोई का नमक
वे बेचते हैं नमक
अपनी आवाज़
और हृदय के शहद को बचाते हुए
वे बेचते हैं नमक
अपने दुख-तकलीफों को
नमक के खेतों में गलाते हुए
वे बेचते हैं नमक
खारे और मीठे के समीकरण को बचाते हुए
एल्यूमिनियम के डिब्बों में
पानी में डूबा भात
सिर्फ़ नमक के साथ खाते हुए
वे बेचते हैं नमक
उनकी आँखें मुँदती जाती हैं
पाँव थकते जाते हैं
बाजू दुखते जाते हैं
आवाज़ डूबती जाती है नींद और थकान की
अंधेरी कंदराओं में
नमक बेचते हुए
यह दुनिया
उन्हें नमक की तरह लगती है
अपने प्रखर खारेपन में
हर मिठास के विरुद्ध
नमक जैसी दुनिया में रहते हुए
बेचते हुए नमक
वे बचाते हैं कि उन्हें बचाना ही है
अपनी आवाज़ और हृदय का शहद।

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"नमक बेचने वाले / एकांत श्रीवास्तव"
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation


.