पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना सोर्स देखें . संवाद

नये नाम जोड़ने की प्रक्रिया

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

कविता कोश की स्थापना के दो वर्ष पूरे!   दो वर्ष की उपलब्धियाँ    |     रचनाकारों की टिप्पणियाँ    |     अपनी टिप्पणी दीजिये


महत्वपूर्ण कड़ियाँ
Problem in Reading Hindi Font? नये आगंतुकों का स्वागत कविता कोश में योगदान कैसे करें
नये नाम जोड़ने की प्रक्रिया कविता कोश में वर्तनी के मानक अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


कविता कोश टीम को ऐसे बहुत से पत्र प्राप्त होते हैं जिसमें रचनाकार कहते हैं कि वे अपनी स्वयं की लिखी रचनाओं को कोश में जोड़ना चाहते हैं। इसी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी जा रही है। कृपया ध्यानपूर्वक पढ़ें।


  • 1. कविता कोश में कविता कोश टीम की अनुमति के बिना कोई भी व्यक्ति अपना नाम नहीं जोड़ सकता। और जब तक रचनाकार का नाम कवियों की सूची में न जुड़ जाए -तब तक उस रचनाकार की रचनाओं को कोश में शामिल नहीं किया जा सकता। ऐसा कविता कोश की गुणवत्ता को बनाये रखने के लिये किया गया है। सो, यदि आप अपनी स्वयं की रचनाएँ कोश में जोड़ना चाहते हैं -तो अपना नाम कोश में जुड़वाने के लिये आपको कविता कोश टीम से सम्पर्क करना होगा।


  • 2. कविता कोश टीम अपने विवेक से इस बात का निर्णय करती है कि किसका नाम अभी कोश में जोड़ा जा सकता है और किसका नहीं। हालाँकि यदि आपके आग्रह को स्वीकार नहीं किया जाता है तो इसका अर्थ यह नहीं है कि आपकी रचनाएँ अच्छी नहीं हैं। कभी कभी टीम के पास कार्यभार अधिक होने के कारण भी ऐसे आग्रह स्वीकार नहीं किये जाते हैं। यदि आपका आग्रह स्वीकार नहीं किया जाता है तो आप कुछ महीने प्रतीक्षा करें और यदि सम्भव हो तो कविता कोश के विकास में योगदान दें। कविता कोश के विकास में योगदान देने की अपेक्षा सभी से की जाती है। यह अपेक्षा विशेषकर उन लोगो से की जाती है जिनके नाम कोश में जोड़े जाते हैं। कविता कोश को आगे बढ़ाने में आप क्या क्या योगदान कर सकते हैं इसके लिये यहाँ देखें


  • 3. कवियों की सूची में नये नाम जोड़ने के लिये कविता कोश टीम निम्नलिखित बातों पर विचार करती है:
    • रचनाकार की वरिष्ठता / लोकप्रियता
    • प्रकाशित पुस्तकें
    • प्राप्त पुरस्कार / सम्मान
    • रचनाओं की गुणवत्ता
    • क्या रचनाकार स्वयं अपनी रचनाएँ कोश में जोड़ सकता है (या कम से कम हिन्दी यूनिकोड में अपनी रचनाएँ टाइप करके भेज सकता है)?
    • क्या रचनाकार कविता कोश के विकास में पहले से योगदान देता है या भविष्य में ऐसा कर सकता है? रचनाकार से यह अपेक्षा की जाती है कि वह केवल अपनी ही रचनाओं के कोश में जोड़े जाने की ओर ध्यान न दे वरन कविता कोश के चहुँमुखी विकास में भी योगदान करे।


  • 4. ऊपर दिये गये मानदंडो को पढ़ने के बाद ही आप अपना आग्रह भेजें। आप अपना आग्रह kavitakosh@gmail.com पते पर भेज सकते हैं।
    • अपनी ईमेल में अपने बारे में बताईये और यह भी बताईये कि आप कोश में अपनी रचनाएँ क्यों संकलित करना चाहते हैं।
    • ईमेल में निम्नलिखित जानकारी भी भेजिये
      • अपना पूरा नाम
      • उपनाम (यदि प्रयोग करते हैं तो)
      • अपना एक चित्र (ग्रुप फ़ोटोग्राफ़ स्वीकार नहीं होगा। चित्र में केवल आपका ही चेहरा दिखना चाहिये।)
      • जन्मतिथी
      • जन्मस्थान
      • प्रकाशित पुस्तको और उनके प्रकाशकों के नाम
      • प्राप्त पुरस्कार / सम्मान
      • विस्तृत जीवनी (यदि उपलब्ध है तो)
      • अपनी कुछ रचनाएँ (कम से कम पाँच)


  • 5. यह जानकारी प्राप्त होने की बाद कविता कोश टीम आपके नाम पर विचार करेगी। यदि आपका नाम स्वीकृत हो जाता है तो आपको एक और ईमेल भेजनी होगी:
    • इस ईमेल में आपको साफ़ शब्दों में लिखना होगा की आपको, आपके किसी भी प्रकाशक को या आपकी रचनाओं के कॉपीराइट धारक को कविता कोश में आपकी रचनाओं के संकलन पर किसी भी प्रकार की कोई भी आपत्ति नहीं है और इन सभी की ओर से आपकी रचनाओं को कोश में जोड़ने की अनुमति है। कविता कोश हिन्दी काव्य को इंटरनैट पर एक जगह लाने की एक स्वयंसेवी कोशिश है जिससे किसी का भी कोई भी आर्थिक लाभ नहीं जुड़ा है। कविता कोश किसी के भी कॉपीराइट का उलंघन नहीं करना चाहता


  • 6. नीचे लिखी शर्तों को भी आपको स्वीकार करना होगा:
    • कविता कोश में अपनी रचनाएँ संकलित करने के पीछे आपका मकसद अपने नाम को एक और वैबसाइट के ज़रिये इंटरनैट पर फैलाना नहीं होना चाहिये। कविता कोश के विज्ञापन और प्रसार के माध्यम के रूप में नहीं देखा जाना चाहिये। कविता कोश ई-पत्रिका नहीं है -यह एक कोश है जिसमें आप अपना पूरा काव्य संकलित कर सकते हैं।
    • आप (या आपकी ओर से कोई और व्यक्ति) कम से कम 20 रचनाएँ कोश में जोडेंगे। रचनाएँ हिन्दी यूनिकोड में ही जोड़ी जानी चाहिये।
    • कविता कोश टीम आपकी रचनाओं के पन्नों में वर्तनी त्रुटि सुधार करने के साथ-साथ आपके पन्नों को Delete करने का अधिकार भी रखती है। टीम ऐसा केवल और केवल तब करती है जब रचनाकार की ओर से नियम और शर्तों का पालन नहीं किया जाता।
    • कविता कोश के विकास में भाग लेने की आपसे अपेक्षा की जाएगी। अपनी रचनाओं के अतिरिक्त दूसरे कवियों की रचनाओं को भी हिन्दी यूनिकोड में टाइप करके आप कोश के विकास में सहायता कर सकते हैं।


  • 7. अपना नाम जोडे़ जाने का आग्रह करने से पूर्व कृपया यह जान लें कि आपका आग्रह अस्वीकार भी हो सकता है -ऐसी स्थिति में भी आप कृपया कोश के विकास में भाग लेते रहें। कविता कोश के विकास के लिये बहुत से लोग स्वेच्छा से बिना किसी स्वार्थ के अपना बहुत सा समय और श्रम लगाते हैं।

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"नये नाम जोड़ने की प्रक्रिया"
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation