Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

नाम पर तहज़ीब—ओ—मज़हब के मचा हुड़दंग है / द्विजेन्द्र 'द्विज'

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज
http://www.kavitakosh.org

































साँचा:KKRachna

नाम पर तहज़ीब—ओ—मज़हब के मचा हुड़दंग है

आदमी की आदमी से ही छिड़ी अब जंग है


रोज़ हंगामों से अपना शह्र सारा दंग है

और बाचने का यहाँ हर रास्ता भी तंग है


दे रहा है मश्विरे वो घर सजाने के हमें

शख़्स, जिसके अपने घर का रंग ही बदरंग है


ढूँढने होंगे नये कुछ शस्त्र अब जा कर कहीं

सब पुराने आयुधों में लग चुकी अब ज़ंग है


वो क़लम की छ्टपटाहट पर करेंगे टिप्पणी

भावना से हैं अपिरिचित, सोच को अरधंग है


‘द्विज’! कहो ग़ज़लें सुहानी, गीत गाओ धूप के

रात की काली सियाही का भयानक रंग है

Rate this article:
Share this article: