Quantcast निकल आ / जयप्रकाश मानस - Hindi Literature
Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

निकल आ / जयप्रकाश मानस

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

 रचनाकार: जयप्रकाश मानस                 

 संग्रह का मुखपृष्ठ: होना ही चाहिए आंगन / जयप्रकाश मानस

सुरागों की पथरीली गंध से किरणें अक्सर हो जाती हैं उदास

फिर फैलाती हैं चहुँदिशि

नैश अंधकार


प्रकाशित नहीं कर पाती बाहर की दुनिया

कि ठीक-ठाक देखा जा सके भीतर तक


ऐसे में कई बार ख़तरा होता है

अन-अस्तित्व होने का


ओ सशंकित मन

निकल आ बाहर

इधर

अपने गुहा से


यहाँ सूरज की पुतलियों में उभर रहा है

समूचा ब्रह्मांड समूची पृथ्वी

एक-एक ग्रह, नक्षत्र, उल्का पिंड

नीलिमा का विस्तार


इनमें कलरव है कोलाहल है

और कुतूहल भी कम नहीं

Rate this article:
Share this article: