Quantcast निगाहें नाज़ ने पर्दे उठाए हैं / फ़िराक़ गोरखपुरी - Hindi Literature
Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

निगाहें नाज़ ने पर्दे उठाए हैं / फ़िराक़ गोरखपुरी

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

 रचनाकार: फ़िराक़ गोरखपुरी                 

निगाहें नाज़ ने पर्दे उठाए हैं क्या-क्या ।

हिजाब अहले मुहब्बत को आए हैं क्या-क्या ।।


जहाँ में थी बस इक अफ़वाह तेरे जलवों की,

चराग़े दैरो-हरम झिलमिलाए है क्या-क्या ।


कहीं चराग़, कहीं गुल, कहीं दिल बरबाद,

ख़ेरामें नाज़ ने कितने उठाए हैं क्या-क्या ।


पयामें हुस्न, पयामे जुनूँ, पयामें फ़ना,

तेरी निगाह ने फसाने सुनाए हैं क्या-क्या ।


‘फिराक़’ राहे वफ़ा में सबक रवी तेरी,

बड़े बड़ों के क़दम डगमगाए हैं क्या-क्या ।

Rate this article:
Share this article: