Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

निशान / अरुण कमल

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

 रचनाकार: अरुण कमल                 

 संग्रह का मुखपृष्ठ: सबूत / अरुण कमल



फिर शायद कभी कुछ न सोचूँ

काम में इतना बझ जाऊँगा

कि कभी याद भी शायद न आए


पर निशान तो रह ही जाएगा

जैसे पपीते के पूरे शरीर पर

खाँच


हर पत्ते के टूटने की--

हर क़दम की मोच


वैसे ही केवल निशान

Rate this article:
Share this article: