Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

पतझर-2 / अचल वाजपेयी

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज
 

 रचनाकार: अचल वाजपेयी                 

 संग्रह का मुखपृष्ठ: शत्रु-शिविर तथा अन्य कविताएँ / अचल वाजपेयी

हर दिन

सुबह होते ही

गुड़ की गंधाती चाय

बीमार मेमनों से

रिरियाते बच्चे

खुरदुरे पत्थर पर

घिसती वह औरत

स्वयं को

अस्वीकृत करता वह आदमी


एक पतझर

देर रात तक

लोगों के कान उमेठता है

Rate this article:
Share this article: