Quantcast पहुँचे गोर किनारे हम / नासिर काज़मी - Hindi Literature
Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

पहुँचे गोर किनारे हम / नासिर काज़मी

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

 रचनाकार: नासिर काज़मी                 

 संग्रह का मुखपृष्ठ: मैं कहाँ चला गया / नासिर काज़मी

पहुँचे गोर किनारे हम
बस ग़म-ए-दौराँ हारे हम

सब कुछ हार के रस्ते में
बैठ गए दुखियारे हम

हर मंजिल से गुज़रे हैं
तेरे ग़म के सहारे हम

देख ख़याल-ए-ख़ातिर-ए-दोस्त
बाज़ी जीत के हारे हम

आँख का तारा आँख में है
अब न गिनेंगे तारे हम

Rate this article:
Share this article: