पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना बदलें संवाद

पीर मेरी, प्यार बन जा ! / गोपालदास "नीरज"

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

कवि: गोपालदास "नीरज"

~*~*~*~*~*~*~*~

पीर मेरी, प्यार बन जा !

लुट गया सर्वस्व, जीवन,

है बना बस पाप- सा धन,

रे हृदय, मधु-कोष अक्षय, अब अनल-अंगार बन जा !

पीर मेरी, प्यार बन जा !


अस्थि-पंजर से लिपट कर,

क्यों तड़पता आह भर भर,

चिरविधुर मेरे विकल उर, जल अरे जल, छार बन जा !

पीर मेरी, प्यार बन जा !


क्यों जलाती व्यर्थ मुझको !

क्यों रुलाती व्यर्थ मुझको !

क्यों चलाती व्यर्थ मुझको !

री अमर मरु-प्यास, मेरी मृत्यु ही साकार बन जा !

पीर मेरी, प्यार बन जा !

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"पीर मेरी, प्यार बन जा ! / गोपालदास "नीरज""
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation


.