पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना बदलें संवाद

प्यार के झरोखे न होते / रमा द्विवेदी

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

कविता कोश की स्थापना के दो वर्ष पूरे!   दो वर्ष की उपलब्धियाँ    |     रचनाकारों की टिप्पणियाँ    |     अपनी टिप्पणी दीजिये


रचनाकारः रमा द्विवेदी

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~

खुदा ने अगर दिल मिलाए न होते।
तो तुम, तुम न होते, हम, हम न होते॥

न ये हिम पिघलता, न नदियाँ ये बहतीं,
न नदियाँ मचलती, न सागर में मिलतीं,
सागर की बाहों में गर समाए न होते ।
तो तुम, तुम न होते, हम, हम न होते॥

न सागर यह तपता, न बादल ये बनते,
न बादल पिघलते, न जल-कण बरसते,
जल-कण धरा में गर समाए न होते ।
तो तुम, तुम न होते, हम, हम न होते॥

न ऋतुएँ बदलती, न ये फूल खिलते,
न तितली बहकती, न भौंरे मचलते,
अगर प्यार के ये झरोखे न होते ।
तो तुम, तुम न होते, हम, हम न होते॥

खुदा ने अगर दिल मिलाए न होते।
तो तुम, तुम न होते, हम, हम न होते॥

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"प्यार के झरोखे न होते / रमा द्विवेदी"
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation


.