Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Trek
Transformers
Harry Potter
Twilight Saga
Terminator
Ghostbusters
See more...

बर्फ के परवत पिघलते जाऍंगे / विजय वाते

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज
http://www.kavitakosh.org

































CHANDER

बर्फ के परवत पिघलते जाऍंगे ।
बात कीजे हल निकलते जाऍंगे ।

धूप के लिक्‍खे को जल्‍दी बॉंचिये ।
बारिशों में हर्फ घुलते जाऍंगे ।

अवसरों में मुश्किलें मत देखिये ।
हाथ से अवसर निकलते जाऍंगे ।

मुश्किलों में देखिये अवसर नये ।
रास्‍ते खुद आप खुलते जाऍंगे ।

सब हवा कर कान देते हैं 'विजय' ।
हम हवा पर ऑंख रखते जाऍंगे ।

Rate this article:
Share this article: