Quantcast बहुत दिनों पर / हरिवंशराय बच्चन - Hindi Literature
Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

बहुत दिनों पर / हरिवंशराय बच्चन

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

 रचनाकार: हरिवंशराय बच्चन                 

मैं तो बहुत दिनों पर चेता ।


श्रम कर ऊबा
श्रम कण डूबा
सागर को खेना था मुझको रहा शिखर को खेता
मैं तो बहुत दिनों पर चेता ।


थी मत मारी
था भ्रम भारी
ऊपर अम्बर गर्दीला था नीचे भंवर लपेटा
मैं तो बहुत दिनों पर चेता ।


यह किसका स्वर
भीतर बाहर
कौन निराशा कुंठित घडियों में मेरी सुधी लेता
मैं तो बहुत दिनों पर चेता ।


मत पछता रे
खेता जा रे
अन्तिम क्षण में चेत जाए जो वह भी सत्वर चेता
मैं तो बहुत दिनों पर चेता ।

Rate this article:
Share this article: