पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना बदलें संवाद

बाजीगर बन गई व्यवस्था / जगदीश व्योम

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

कविता कोश की स्थापना के दो वर्ष पूरे!   दो वर्ष की उपलब्धियाँ    |     रचनाकारों की टिप्पणियाँ    |     अपनी टिप्पणी दीजिये


 रचनाकार: जगदीश व्योम                 

बाजीगर बन गई व्यवस्था

हम सब हुए जमूरे

सपने कैसे होंगे पूरे


चार कदम भर चल पाए थे

पैर लगे थर्राने

क्लांत प्रगति की निरख विवशता

छाया लगी चिढ़ाने

मन के आहत मृगछौने ने

बीते दिवस बिसूरे


हमने निज हाथों से युग-

पतवार जिन्हें पकड़ाई

वे शोषक हो गए

हुए हम चिर शोषित तस्र्णाई

`शोषण' दुर्ग हुआ अलबत्ता-

तोड़ो जीर्ण कंगूरे


वे तो हैं स्वच्छंद, करेंगे

जो मन में आएगा

सूरज को गाली देंगे

कोई क्या कर पाएगा

दोष व्यक्ति का नहीं

व्यवस्था में छल छिद` घनेरे


मिला भेड़ियों को भेड़ों की

अधिरक्षा का ठेका

कुछ सफ़ेदपोशों को हमने

देश निगलते देखा

स्वाभिमान को बेच उन्हें अब

कैसे नमन करूं रे


बदल गए आदर्श

आचरण की बदली परिभाषा

चोर लुटेरे हुए घनेरे

यह अभिशप्त निराशा

बदले युग के वर्तमान को

मैं कैसे बदलूं रे

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"बाजीगर बन गई व्यवस्था / जगदीश व्योम"
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation


.