Quantcast बादडियो गगरिया भर दे / कुमार विश्वास - Hindi Literature
Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

बादडियो गगरिया भर दे / कुमार विश्वास

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

 रचनाकार: कुमार विश्वास                 

 संग्रह का मुखपृष्ठ: कोई दीवाना कहता है / कुमार विश्वास


बादडियो गगरिया भर दे

बादडियो गगरिया भर दे

प्यासे तन-मन-जीवन को

इस बार तू तर कर दे

बादडियो गगरिया भर दे


अंबर से अमृत बरसे

तू बैठ महल मे तरसे

प्यासा ही मर जाएगा

बाहर तो आजा घर से

इस बार समन्दर अपना

बूँदों के हवाले कर दे

बादडियो गगरिया भर दे


सबकी अरदास पता है

रब को सब खास पता है

जो पानी मे घुल जाए

बस उसको प्यास पता है

बूँदों की लडी बिखरा दे

आँगन मे उजाले कर दे

बादडियो गगरिया भर दे

बादडियो गगरिया भर दे

प्यासे तन-मन-जीवन को

इस बार तू तर कर दे

बादडियो गगरिया भर दे

Rate this article:
Share this article: