पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना बदलें संवाद

बाल कविताएँ / भाग 10 / रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

कविता कोश की स्थापना के दो वर्ष पूरे!   दो वर्ष की उपलब्धियाँ    |     रचनाकारों की टिप्पणियाँ    |     अपनी टिप्पणी दीजिये


 रचनाकार: रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'                 

मेरा घोड़ा
मेरा घोड़ा

लम्बा –चौड़ा

बहुत अनाड़ी ।


खाकर पत्ती

मार दुलत्ती

खींचे गाड़ी ।


सरपट दौड़े

पीछे छोड़े

नदी पहाड़ी ।


देखे –भाले

पोखर नाले

टीले झाड़ी ।



काली बिल्ली
काली बिल्ली

छोड़ गाँव को

भागी-भागी

आई दिल्ली ।


दौड़ लगाई,

लाल किले तक

मिला नहीं पर

दूध मलाई ।


दिन-भर भटकी ,

गली-गली में

चौराहों पर

आकर अटकी ।


अब यह आई,

बात समझ में-

जीभ चटोरी

है दुखदायी ।



देश हमारा
सुन्दर प्यारा

देश हमारा

बहे यहाँ

गंगा की धारा ।

शीश हिमालय

छूता अम्बर ,

धोता है पग

इसके सागर ।

है सबकी –

आँखों का तारा ।

इस पर अपने

प्राण लुटाएँ ,

हम सब इसका

मान बढ़ाएँ ।

'भारत की जय !'

अपना नारा ।

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"बाल कविताएँ / भाग 10 / रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'"
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation


.