पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना बदलें संवाद

बाल कविताएँ / भाग 11 / रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

कविता कोश की स्थापना के दो वर्ष पूरे!   दो वर्ष की उपलब्धियाँ    |     रचनाकारों की टिप्पणियाँ    |     अपनी टिप्पणी दीजिये


 रचनाकार: रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'                 

हुआ सवेरा
हुआ सवेरा जागी चिड़िया ।

भगा अँधेरा जागी चिड़िया ॥

सूरज ने भी ली अँगड़ाई ।

धूप –भरी चादर फैलाई ॥


हरी घास प बिखरे मोती ।

धरती भी है सोना बोती ॥

मुर्गे जी कुकड़ू-कूँ बोले ।

पंख कबूतर ने हट खोले ॥

‘कुहू-कुहू’ जब कोयल बोली ।

वन –उपवन में मिसरी घोली ॥

फूलों ने जब देखा हँसकर ।

महक उठा खुशबू से अम्बर ॥



प्यारे पक्षी
पक्षी हमको लगते प्यारे ।

बोली व रंग न्यारे – न्यारे ॥


मीठी बोली सूरत काली ।

उड़ती कोयल डाली-डाली ॥


फुर्र-फुर्र गौरैया आती ।

चहक-चहककर हमें जगाती ॥


हरे पंख चोंच है लाल ।

मिट्ठू तोता खाता माल ॥


मैना सबके मन को भाती ।

तरह –तरह के गीत सुनाती ॥


नदी किनारे ध्यान लगाए ।

खड़े बगुले जी शीश झुकाए ॥


जहाँ कबूतर पंख हिलाते

रोग वहाँ पर कभी न आते ॥


मीठी बोली
कुहू-कुहूकर कोयल बोली

कानों में मिसरी –सी घोली ।

बाग़ बगीचे गूँज उठे हैं ,

नाच उठी बच्चों की टोली ।।


डोल रही है डाल-डाल पर ,

सबके मन में खुशियाँ भरती ।

मीठे प्यारे गीत सुनाकर ,

सबको अपने वश में करती ॥


‘जब मुँह खोलो मीठा बोलो’-

कोयल सबसे कहती है ।

मीठी बोली में जीवन की

सारी खुशियाँ रहती हैं ।।

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"बाल कविताएँ / भाग 11 / रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'"
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation


.