पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना बदलें संवाद

बाल कविताएँ / भाग 7 / रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

कविता कोश की स्थापना के दो वर्ष पूरे!   दो वर्ष की उपलब्धियाँ    |     रचनाकारों की टिप्पणियाँ    |     अपनी टिप्पणी दीजिये


 रचनाकार: रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'                 

लोरी
छोटी-छोटी बकरी

छोटी–छोटी गैया ।

गैया चराए मेरे

छोटे कन्हैया ।

छोटे-छोटे हाथ

छोटे-छोटे पाँव

ठुमक-ठुमक जाए

गोरी के गाँव ।

आँखों में दिखता

है आसमान ।

पतले –से होठों पे

छाई मुस्कान ।

किलक-किलक में

सारे गुणगान

तुतली-सी बोली में

छिपे भगवान ।


मेरे मामा

मेरे मामा

बिल्कुल गामा ।

पहने कुर्ता

और पजामा ॥

बड़े सवेरे

हैं जग जाते ।

पाँच मील तक

बीसों केले

और चपाती ।

एक बार में

चट कर जाते ॥
मेरे मामा

अच्छे मामा ॥


आ भाई सूरज
आ भाई सूरज-

उतर धरा पर

ले आ गाड़ी

भरकर धूप ।

आ भाई सूरज-

बैठ बगल में

तापें हाथ

दमके रूप ।

आ भाई सूरज-

कोहरा अकड़े

तन को जकड़े

थके अलाव ।

आ भाई सूरज

चुपके-चुपके

छोड़ लिहाफ़

अपने गाँव ।


धूप की चादर
घना कुहासा छा जाता है ,

ढकते धरती अम्बर ।

ठण्डी-ठण्डी चलें हवाएँ ,

सैनिक जैसी तनकर ।

भालू जी के बहुत मज़े हैं-

ओढ़ लिया है कम्बल ।

सर्दी के दिन बीतें कैसे

ठण्डा सारा जंगल ।

खरगोश दुबक एक झाड़ में

काँप रहा था थर-थर ।

ठण्ड बहुत लगती कानों को

मिले कहीं से मफ़लर ।

उतर गया आँगन में सूरज

बिछा धूप की चादर ।

भगा कुहासा पल भर में ही

तनिक न देखा मुड़कर ।

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"बाल कविताएँ / भाग 7 / रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'"
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation


.