Quantcast बोआई का गीत / धर्मवीर भारती - Hindi Literature
Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

बोआई का गीत / धर्मवीर भारती

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

 रचनाकार: धर्मवीर भारती                 



गोरी-गोरी सौंधी धरती-कारे-कारे बीज
बदरा पानी दे !

क्यारी-क्यारी गूंज उठा संगीत
बोने वालो ! नई फसल में बोओगे क्या चीज ?
बदरा पानी दे !

मैं बोऊंगा बीर बहूटी, इन्द्रधनुष सतरंग
नये सितारे, नयी पीढियाँ, नये धान का रंग
बदरा पानी दे !

हम बोएंगे हरी चुनरियाँ, कजरी, मेहँदी -
राखी के कुछ सूत और सावन की पहली तीज !
बदरा पानी दे !

--Saurabh2k1 ०४:४८, २७ जून २००८ (UTC)

Rate this article:
Share this article: