Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

भिक्षुक दुख / केदारनाथ अग्रवाल

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज
 

 रचनाकार: केदारनाथ अग्रवाल                 

 संग्रह का मुखपृष्ठ: फूल नहीं, रंग बोलते हैं-1 / केदारनाथ अग्रवाल


मैंने सोख लिए हैं

और पिए हैं

बेला औ' चम्पा गुलाब के

डब-डब आँसू,

मौलसिरी के

छल-छल आँसू,

जैसे सूरज पी लेता है

हरी घास के लक-दक आँसू !

मेरा दुख

भिक्षुक है मेरा ;

वह जो लेता है

देता हूँ ;

जाता है जब

तब मैं उससे

आने का

वादा लेता हूँ

Rate this article:
Share this article: