पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना बदलें संवाद

मजदूर का जन्म / केदारनाथ अग्रवाल

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

कविता कोश की स्थापना के दो वर्ष पूरे!   दो वर्ष की उपलब्धियाँ    |     रचनाकारों की टिप्पणियाँ    |     अपनी टिप्पणी दीजिये


रचनाकारः केदारनाथ अग्रवाल

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~

एक हथौड़ेवाला घर में और हुआ !
हाथी सा बलवान,

जहाजी हाथों वालाऔर हुआ !

सूरज-सा इंसान,

तरेरी आँखोंवाला और हुआ !!

एक हथौड़ेवाला घर में और हुआ!
माता रही विचारः

अँधेरा हरनेवाला और हुआ !

दादा रहे निहारः

सबेरा करनेवाला और हुआ !!

एक हथौड़ेवाला घर में और हुआ !
जनता रही पुकारः

सलामत लानेवाला और हुआ !

सुन ले री सरकार!

कयामत ढानेवाला और हुआ !!

एक हथौड़ेवाला घर में और हुआ !

( कविता संग्रह, "कहें केदार खरी खरी" से )

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"मजदूर का जन्म / केदारनाथ अग्रवाल"
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation


.