Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

मन बहुत सोचता है / अज्ञेय

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज
 

 रचनाकार: अज्ञेय                 

 संग्रह का मुखपृष्ठ: कितनी नावों में कितनी बार / अज्ञेय

मन बहुत सोचता है कि उदास न हो

पर उदासी के बिना रहा कैसे जाए?


शहर के दूर के तनाव-दबाव कोई सह भी ले,

पर यह अपने ही रचे एकांत का दबाब सहा कैसे जाए!


नील आकाश, तैरते-से मेघ के टुकड़े,

खुली घासों में दौड़ती मेघ-छायाएँ,

पहाड़ी नदीः पारदर्श पानी,

धूप-धुले तल के रंगारग पत्थर,

सब देख बहुत गहरे कहीं जो उठे,

वह कहूँ भी तो सुनने को कोई पास न हो—

इसी पर जो जी में उठे वह कहा कैसे जाए!


मन बहुत सोचता है कि उदास न हो

पर उदासी के बिना रहा कैसे जाए?

Rate this article:
Share this article: