पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना बदलें संवाद

माशो की माँ / अशोक चक्रधर

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

कविता कोश की स्थापना के दो वर्ष पूरे!   दो वर्ष की उपलब्धियाँ    |     रचनाकारों की टिप्पणियाँ    |     अपनी टिप्पणी दीजिये


 रचनाकार: अशोक चक्रधर                 

 संग्रह का मुखपृष्ठ: सो तो है / अशोक चक्रधर

नुक्कड़ पर माशो की माँ

बेचती है टमाटर ।


चेहरे पर जितनी झुर्रियाँ हैं

झल्ली में उतने ही टमाटर हैं ।


टमाटर नहीं हैं

वो सेव हैं,

सेव भी नहीं

हीरे-मोती हैं ।


फटी मैली धोती से

एक-एक पोंछती है टमाटर,

नुक्कड़ पर माशो की माँ ।


गाहक को मेहमान-सा देखती है

एकाएक हो जाती है काइयाँ

--आठाने पाउ

लेना होय लेउ

नहीं जाउ ।


मुतियाबिंद आँखों से

अठन्नी का ख़रा-खोटा देखती है

और

सुतली की तराजू पर

बेटी के दहेज-सा

एक-एक चढ़ाती है टमाटर

नुक्कड़ पर माशो की माँ ।


--गाहक की तुष्टि होय

एक-एक चढ़ाती ही जाती है

टमाटर ।

इतने चढ़ाती है टमाटर

कि टमाटर का पल्ला

ज़मीन छूता है

उसका ही बूता है ।


सूर्य उगा-- आती है

सूर्य ढला-- जाती है

लाती है झल्ली में भरे हुए टमाटर

नुक्कड़ पर माशो की माँ ।

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"माशो की माँ / अशोक चक्रधर"
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation


.