Quantcast मिलता है सच्चा सुख केवल भगवान तुम्हारे चरणों मे / भजन - Hindi Literature
Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

मिलता है सच्चा सुख केवल भगवान तुम्हारे चरणों मे / भजन

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

मिलता है सच्चा सुख केवल भगवान् तुम्हारे चरणों में

यह विनती है पल पल छिन की, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में


चाहे बैरी सब संसार बने, चाहे जीवन मुझ पर भार बने

चाहे मौत गले का हार बने, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में !!१!!


चाहे अग्नि में मुझे जलना हो, चाहे काटों पे मुझे चलना हो

चाहे छोडके देश निकलना हो, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में !!२!!


चाहे संकट ने मुझे घेरा हो, चाहे चारों ओर अँधेरा हो

पर मन नहीं डग मग मेरा हो, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में !!३!!


जिव्हा पर तेरा नाम रहे, तेरा ध्यान सुबह और शाम रहे

तेरी याद तो आठों याम रहे, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में !!४!!

Rate this article:
Share this article: