Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

मुदित नया साल / रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

 रचनाकार: रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'                 

ओस भीगी धरा

किरनों के पाँव

उतरा है सूरज

अपने इस गाँव ।

पत्तों से छनकर

आई है धूप

निखरा है प्यारा

धरती का रूप ।

शरमाती कलियाँ

मुस्काते फूल

बाट में बिछाए

घास के दुकूल ।

तरुवर पर पाखी

देते हैं ताल

द्वार पर खड़ा है

मुदित नया साल ।

Rate this article:
Share this article: