पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना बदलें संवाद

मेरा भी तो मन करता है / जगदीश व्योम

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

कविता कोश की स्थापना के दो वर्ष पूरे!   दो वर्ष की उपलब्धियाँ    |     रचनाकारों की टिप्पणियाँ    |     अपनी टिप्पणी दीजिये


 रचनाकार: जगदीश व्योम                 

मेरा भी तो मन करता है

मैं भी पढ़ने जाऊँ

अच्छे कपड़े पहन

पीठ पर बस्ता भी लटकाऊँ


क्यों अम्मा औरों के घर

झाडू-पोंछा करती है

बर्तन मलती, कपड़े धोती

पानी भी भरती है


अम्मा कहती रोज

`बीनकर कूड़ा-कचरा लाओ'

लेकिन मेरा मन कहता है

`अम्मा मुझे पढाओ'


कल्लन कल बोला-

बच्चू! मत देखो ऐसे सपने

दूर बहुत है चाँद

हाथ हैं छोटे-छोटे अपने


लेकिन मैंने सुना

हमारे लिए बहुत कुछ आता

हमें नहीं मिलता

रस्ते में कोई चट कर जाता


डौली कहती है

बच्चों की बहुत किताबें छपती

सजी- धजी दूकानों में

शीशे के भीतर रहतीं


मिल पातीं यदि हमें किताबें

सुन्दर चित्रों वाली

फिर तो अपनी भी यूँ ही

होती कुछ बात निराली।।

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"मेरा भी तो मन करता है / जगदीश व्योम"
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation


.