मैंने देखा / केदारनाथ अग्रवाल
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
|
रचनाकार: केदारनाथ अग्रवाल | |
|
संग्रह का मुखपृष्ठ: आग का आईना / केदारनाथ अग्रवाल |
मैंने देखा
दिन का शीशा :
मुझ से बड़ा
पक कर
खड़ा है मेरा बोया
अनाज
बड़ा ख़ुश हूँ मैं आज
(रचनाकाल : 25.10.1965)
