मौत के नाखून / शम्भु बादल
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

CHANDER
मौत के कितने नाखून
कितनी गहराई तक
धँसे हैं मेरे सीने में!
दर्द की कैसी कैसी नदियाँ
टहल रही हैं होंठों पर
अपने तमाम मगरमच्छों के साथ !
और तुम
अपनी हँसी की तलाश में
मेरा चेहरा रौंद रहे हो !?
