Quantcast याद ? / केदारनाथ अग्रवाल - Hindi Literature
Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

याद ? / केदारनाथ अग्रवाल

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

 रचनाकार: केदारनाथ अग्रवाल                 

 संग्रह का मुखपृष्ठ: फूल नहीं रंग बोलते हैं / केदारनाथ अग्रवाल

याद ?

है आवाज़

पथ के पेड़ की,

राहगीरों के लिए

जो गए

लौटे नहीं
इस राह से !

वह

सुबह की चांदनी है

ओस से भीगी हुई

धूप का दर्पण लिए

ओट में गूंगी खड़ी ।

वह

नदी के नील जल की वासना है

जो कगारों को

डिगाए जा रही है।

Rate this article:
Share this article: