पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना बदलें संवाद

ये आरज़ू थी तुझे गुल के रूबरू करते / ख़्वाजा हैदर अली 'आतिश'

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

रचनाकार: ख़्वाजा हैदर अली 'आतिश'

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*

ये आरज़ू थी तुझे गुल के रूबरू करते
हम और बुलबुल-ए-बेताब गुफ़्तगू करते

पयाम बर न मयस्सर हुआ तो ख़ूब हुआ
ज़बान-ए-ग़ैर से क्या शर की आरज़ू करते

मेरी तरह से माह-ओ-महर भी हैं आवारा
किसी हबीब को ये भी हैं जुस्तजू करते

जो देखते तेरी ज़ंजीर-ए-ज़ुल्फ़ का आलम
असीर होने के आज़ाद आरज़ू करते

न पूछ आलम-ए-बरगश्ता तालि-ए-"आतिश"
बरसती आग में जो बाराँ की आरज़ू करते

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"ये आरज़ू थी तुझे गुल के रूबरू करते / ख़्वाजा हैदर अली 'आतिश'"
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation


.