Hindi Literature
Advertisement
http://www.kavitakosh.orgKkmsgchng
































CHANDER

मुखपृष्ठ: पद्मावत / मलिक मोहम्मद जायसी

तौ लही साँस पेट महँ अही । जौ लहि दसा जीउ कै रही ॥
काल आइ देखराई साँटी । उठी जिउ चला छोडिं कै माटी ॥
काकर लोग, कुटुँब, घर बारू । काकर अरथ दरब संसारू ॥
ओही घरी सब भएउ परावा । आपन सोइ जो परसा, खावा ॥
अहे जे हितू साथ के नेगी । सबै लाग काढै तेहि बेगी ॥
हाथ झारि जस चलै जुवारी । तजा राज, होइ चला भिखारी ॥
जब हुत जीउ, रतन सब कहा । भा बिनु जीउ, न कौडी लहा ॥

गढ सौंपा बादल कहँ गए टिकठि बसि देव ।
छोडी राम अजोध्या, जो भावै सो लेव ॥1॥


(1) साँटी = छडी । आपन सोइ...खावा = अपना वही हुआ जो खाया और दूसरे को खिलाया । नेगी = पानेवाले । हुत = था । टिकठि = टिकठी, अरथी जिसपर मुरदा ले जाते हैं । देव = राजा । जो भावै सो लेव = जो चाहे सो ले ।

Advertisement