Quantcast रात की मुट्ठी / जगदीश व्योम - Hindi Literature
Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

रात की मुट्ठी / जगदीश व्योम

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

 रचनाकार: जगदीश व्योम                 

वक्त का आखेटक

घूम रहा है

शर संधान किए

लगाए है टकटकी

कि हम

करें तनिक सा प्रमाद

और, वह

दबोच ले हमें

तहस नहस कर दे

हमारे मिथ्याभिमान को

पर

आएगा सतत नैराश्य ही

उसके हिस्से में

क्यों कि

हमने पहचान ली है

उसकी पगध्वनि

दूर हो गया है

हमसे

हमारा तंद्रिल व्यामोह

हम ने पढ़ लिए हैं

समय के पंखों पर उभरे

पुलकित अक्षर

जिसमें लिखा है कि-

आओ!

हम सब मिल कर

खोलें !

रात की मुठ्ठी को

जिसमें कैद है

समूचा सूरज !!

Rate this article:
Share this article: