पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना बदलें संवाद

रुलाया था बहुत तुमने / भावना कुँअर

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

रचनाकार: भावना कुँअर

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~


रुलाया था बहुत तुमने, जो मेरे दिल को तोड़ा था

जमाने भर की नफरत को, मेरे हिस्से में छोड़ा था ।


बनाया महल सपनों का, सजाया मन के आँगन को

लगाई थी जो चिंगारी, जलाके सबको छोड़ा था ।


मेरे होने का दम भरके, निभाई गैर से उल्फत

बचाकर मुझसे ही नजरें, भरोसा मेरा तोड़ा था ।


सजाया था बहारों से, मेरे दुश्मन के दामन को

निभाने का किया वादा, मगर वादों को तोड़ा था ।


बिखरकर सूखती डाली, नहीं अब कोई भी माली

था बंधन जो ये सांसों का, उसे तूने ही तोड़ा था।

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"रुलाया था बहुत तुमने / भावना कुँअर"
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation


.