Quantcast वन की प्रकृति वामा / केदारनाथ अग्रवाल - Hindi Literature
Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

वन की प्रकृति वामा / केदारनाथ अग्रवाल

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

 रचनाकार: केदारनाथ अग्रवाल                 

 संग्रह का मुखपृष्ठ: फूल नहीं, रंग बोलते हैं-1 / केदारनाथ अग्रवाल

हास-हर्ष-हुलास की यह हरी जाया

फूल-फल से, रूप-रस से भरी काया

पात-पात प्रकाश-दीपित प्रकृति वामा

वात-वास-विलास-जीवित सुरति श्यामा

हर रही दव, कर रही संभूत माया

परस अपरस-विरस पर कर रही दाया

जठर जड़ भी चलित चित चैतन्य होते

देखते ही चूमते छवि, धन्य होते

गमक अग का मदन-मद-सा विपुल बहता

पवन पथ का कथन मधु का अतुल कहता

अयन छवि के नयन अन्तर्नयन खुलते

वनज-वन के सदल सम्पुट वदन खुलते ।

Rate this article:
Share this article: