पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना बदलें संवाद

वह एक / प्रभाकर माचवे

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

कविता कोश की स्थापना के दो वर्ष पूरे!   दो वर्ष की उपलब्धियाँ    |     रचनाकारों की टिप्पणियाँ    |     अपनी टिप्पणी दीजिये


 रचनाकार: प्रभाकर माचवे                 

वह एक
मैला सा कुर्ता पहने बेच रहा अख़बार
"अरजुन, स्वराज, जन्मभूमि, आज, अधिकार-"

दो पैसे या कि चार-चार ।

कहता है वह पुकार
आज चीन-जापान लड़ाई,
कल हिटलर की चढाई,
और परसों श्री गाँघी का उपवास...
वह क्या समझता है राजनीति ? ख़ाक-धूल !
उसे क्या पता है यह फैला कहाँ तक है

मैला जीवन-दुकुल !

उस को न परवाह कौंगरेस नैया की पतवार-
वाम-पक्ष पै है या हराम पक्ष पै है,
वह जानता है महावार
तनखा साढ़े तीन कल्दार ।
उस को है जिन्ना, बोस,
हिटलर, पटेल, घोष,

ये सब बस निरे नाम
उस का तो फ़कत काम

चिल्लाना बार-बार

तीन मरे, दस घायल-
दंगा, बम फटे, या कल मर गये फ़लाँ-फ़लाँ ।
यों ही चला करता है दुनिया का दौरान
उसको न रंजो-ग़म उस को तो एक भान-

बेचना ये समाचार-

चाहे सम हो कि विषम ।

वह एक मशीन
जिस में इस दुनिया के गोले के प्रत्येक
कोने से आती जो खबरें हैं रंगीन श्री-हीन,
सब बन के अक्षर ढल जाती हैं, छप कर के जो निकलीं
लक्ष-लक्ष चक्षुओं से निगली गयीं वे और
बिक भी गयीं गली-गली में
कि चौबिस घंटो के बाद पुन: बासी
यह खड़-खड़-खड़
दैनिक की "रोटरी" की प्यास बड़ी संगीन...

वह एक !

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"वह एक / प्रभाकर माचवे"
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation


.