Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

वायु चली अविजय सैन्य की / केदारनाथ अग्रवाल

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज
 

 रचनाकार: केदारनाथ अग्रवाल                 

 संग्रह का मुखपृष्ठ: फूल नहीं रंग बोलते हैं / केदारनाथ अग्रवाल

वायु चली अविजेय सैन्य की

हलचल दौड़ी

नीड़ों से निकले प्रभात के जागे पंछी,

पंख पसारे फैल गई ललकार लहर की,

धुँआ नहीं यह जमा हुआ

जीवन पिघला है दिशा-दिशा में,

फन काढ़े फुफकार-क्रूर-संहार

शिलाओं पर उमड़ा है,

नत होंगे ही अब अवनत

प्रलंयकर दानव,

हत होंगे ही अब अनहत

प्रलयंकर दानव,

आग-राग-रंजित स्वदेश का

महावीर का रक्तवेश है;

उत्तर के संकट से लड़ कर

जय पाने को प्राण शेष है ।
Rate this article:
Share this article: