Quantcast विदा करने निकली जब माता / गुलाब खंडेलवाल - Hindi Literature
Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

विदा करने निकली जब माता / गुलाब खंडेलवाल

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

 रचनाकार: गुलाब खंडेलवाल                 

विदा करने निकली जब माता

पग से लिपट रो पड़ी बहुएं

न्याय यही कहलाता ?


हमने बचपन साथ बिताये

ब्याह हुआ संग संग पति पाये

सीता को ही दुःख दिखलाये

क्यों नित नए विधाता ?


कोमल चित थे जेठ हमारे

बंधु खड़े क्यों चुप्पी धारे

छिपे कहाँ वे ऋषि मुनि सारे

कोई तो समझाता !


तब वन में था बल स्वामी का

सिर पर था न अयश का टीका

अब तो छूट रहा भगिनी का

इस घर से ही नाता !
Rate this article:
Share this article: