शब्दों की कतार के पीछे / केदारनाथ अग्रवाल
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
|
रचनाकार: केदारनाथ अग्रवाल | |
|
संग्रह का मुखपृष्ठ: फूल नहीं, रंग बोलते हैं-1 / केदारनाथ अग्रवाल |
शब्दों की कतार के पीछे,
ओट में खड़ा
मैं बोलता हूँ तुमसे !
सारसों की पाँत के पीछे,
ओट में खड़ा
मैं बोलता हूँ तुमसे !
