Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

शोक / अरुण कमल

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

 रचनाकार: अरुण कमल                 

इस अंचल की एक इंच भूमि भी

ऎसी नहीं कि जहाँ होकर गुज़री न हो

यह नदी


पर क्रोध नहीं शोक है मुझे कि


बार बार जो बदलती रही रास्ता

बार बार जो पोंछती रही अपने ही छाप

जो एक पल कभी बैठी नहीं थिर

पा न सकी वो रास्त अब तक

जिसे ढूँढती फिरी सारी धरती उकटेर ।

Rate this article:
Share this article: