सतत अपने तरल कोर के संस्पर्शों से / केदारनाथ अग्रवाल
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
|
रचनाकार: केदारनाथ अग्रवाल | |
|
संग्रह का मुखपृष्ठ: फूल नहीं रंग बोलते हैं / केदारनाथ अग्रवाल |
सतत अपने तरल कोर के संस्पर्शों से
काट रही है दृढ़ कगार को जल की धारा ।
साँसे लेता हुआ समीरण प्रश्वासों से
तोड़ रहा है कण-कण का संसर्ग सहारा ।
फूले खेतों से फिर भी फूली है छाती,
सरसों को उसने, सरसों ने उसे सँवारा ।
देख रहा हूँ उसे देख कर मैं अपने को,
भूल रहा हूँ अन्त काल का मैं अंधियारा ।
