Quantcast सदा कामना मेरी / रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' - Hindi Literature
Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

सदा कामना मेरी / रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

 रचनाकार: रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'                 

सदा कामना मेरी-

कुछ अच्छा करने की

सबका दुख हरने की ।

हर फूल खिलाने की

हर शूल हटाने की ।

सदा कामना मेरी -

हरियाली ले आऊँ

खुशहाली दे पाऊँ ।

नेह नीर बरसाऊँ

धरती को सरसाऊँ ।

सदा कामना मेरी-

मैं सबकी पीर हरूँ

आँधी में धीर धरूँ ।

पापों से सदा डरूँ

जीवन में नया करूँ ।

सदा कामना मेरी-

नन्हीं पौध लगाऊँ

सींच-सींच हरसाऊँ ।

अनजाने आँगन को

उपवन–सा महकाऊँ ।

सदा कामना मेरी-

हर मुखड़ा दमक उठे

आँखें सब चमक उठें ।

अधर सभी मुसकएँ

मीठे गीत सुनाएँ ।

Rate this article:
Share this article: