Quantcast सबसे अच्छी परजा / जयप्रकाश मानस - Hindi Literature
Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

सबसे अच्छी परजा / जयप्रकाश मानस

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

 रचनाकार: जयप्रकाश मानस                 

 संग्रह का मुखपृष्ठ: होना ही चाहिए आंगन / जयप्रकाश मानस

जो राजा की पालकी के साथ

नहीं दौड़ती

जो राजा के जूतों का गीत

नहीं गुनगुनाती

जो राजा की मुद्राएँ देखकर

चेहरे की भाषा नहीं बदलती

जो राजा के यश के लिए

फ़क्क़ सुफ़ैद शब्द नहीं जुटाती


अच्छी परजा होती है वह भी

अच्छा परजा जनमती है

बिरादरी की ख़ुशहाली के लिए

अच्छी परजा चली जाती है

बिरादरी की ख़ुशहाली के लिए


सबसे अच्छी परजा बहुत बुरी होती है

राजा के राजपत्र में

परजा ही होती है

अच्छा राजा

Rate this article:
Share this article: