समय क्षण-भर थमा / अज्ञेय
From Hindi Literature
|
रचनाकार: अज्ञेय | |
|
संग्रह का मुखपृष्ठ: कितनी नावों में कितनी बार / अज्ञेय |
समय क्षण-भर थमा सा:
फिर तोल डैने
उड़ गया पंछी क्षितिज की ओर:
मद्धिम लालिमा ढरकी अलक्षित।
तिरोहित हो चली ही थी कि सहसा
फूट तारे ने कहा: रे समय,
- तू क्या थक गया?
रात का संगीत फिर
तिरने लगा आकाश में।
