Entertainment
 

समोसे / वीरेन डंगवाल

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

http://www.kavitakosh.org

































CHANDER


हलवाई की दुकान में घुसते ही दीखे

कढाई में सननानाते समोसे


बेंच पर सीला हुआ मैल था एक इंच

मेज पर मक्खियाँ

चाय के जूठे गिलास


बड़े झन्ने से लचक के साथ

समोसे समेटता कारीगर था

दो बार निथारे उसने झन्न -फन्न

यह दरअसल उसकी कलाकार इतराहट थी

तमतमाये समोसों के सौन्दर्य पर

दाद पाने की इच्छा से पैदा

मूर्खता से फैलाये मैंने तारीफ में होंठ

कानों तलक

कौन होगा अभागा इस क्षण

जिसके मन में नहीं आयेगी एक बार भी

समोसा खाने की इच्छा ।