सिर्फ़ लहरा के रह गया आँचल / अली सरदार जाफ़री
From Hindi Literature
|
कविता कोश की स्थापना के दो वर्ष पूरे! दो वर्ष की उपलब्धियाँ | रचनाकारों की टिप्पणियाँ | अपनी टिप्पणी दीजिये
|
|
रचनाकार: अली सरदार जाफ़री | |
सिर्फ़ लहरा के रह गया आँचल
रंग बन कर बिखर गया कोई
गर्दिश-ए-ख़ूं रगों में तेज़ हुई
दिल को छूकर गुज़र गया कोई
फूल से खिल गये तसव्वुर में
दामन-ए-शौक़ भर गया कोई
