पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना बदलें संवाद

सूर्य / अशोक वाजपेयी

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

कविता कोश की स्थापना के दो वर्ष पूरे!   दो वर्ष की उपलब्धियाँ    |     रचनाकारों की टिप्पणियाँ    |     अपनी टिप्पणी दीजिये


 रचनाकार: अशोक वाजपेयी                 

चंपे के फूल मुंह उठाए
देखते हैं सूर्य की ओर¸
तार पर बैठी एक चिड़िया
ताकती है सूर्योदय¸
जाड़े में सरदी से कुकुड़ता
एक बच्चा उम्मीद से
बैठता है धूप में।

अपनी धुरी पर स्थिर और अचल
सूर्य
देखता है फूल को¸ चिड़िया को¸
बच्चे को
अपने ही प्रताप से
पकती फ़सलों को

सूर्य को नहीं सूझ पड़ती
वनस्पतियां¸ लोग और
रंभाते–जमुहाते पशुओं की कतारें

सूर्य ऊपर की ओर देखता है
शून्य में¸ अन्यमनस्क
सूर्य के धधकते अंतस में
बैठा है अंधेरा

सूर्य को दिखाई नहीं देता

धूप न सूर्य की नन्हीं उंगलियां हैं
न आंखें
धूप सिर्फ़ दृष्टि है
सब पर बिखरी पर कुछ भी न देख पाती
एक नेत्रहीन की।

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"सूर्य / अशोक वाजपेयी"
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation


.