पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना बदलें संवाद

हम उनसे अगर मिल बैठते हैं / इब्ने इंशा

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

कविता कोश की स्थापना के दो वर्ष पूरे!   दो वर्ष की उपलब्धियाँ    |     रचनाकारों की टिप्पणियाँ    |     अपनी टिप्पणी दीजिये


 रचनाकार: इब्ने इंशा                 


हम उनसे अगर मिल बैठते हैं क्या दोष हमारा होता है

कुछ अपनी जसारत होती है कुछ उनका इशारा होता है


कटने लगीं रातें आँखों में, देखा नहीं पलकों पर अक्सर

या शामे-ग़रीबाँ का जुगनू या सुबह का तारा होता है


हम दिल को लिए हर देस फिरे इस जिंस के गाहक मिल न सके

ऎ बंजारो हम लोग चले, हमको तो ख़सारा होता है


दफ़्तर से उठे कैफ़े में गए, कुछ शे'र कहे कुछ काफ़ी पी

पूछो जो मआश का इंशा जी यूँ अपना गुज़ारा होता है


जसारत= दिलेरी; ख़सारा=नुक़सान; मआश=आजीविका


(रचनाकाल : )

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"हम उनसे अगर मिल बैठते हैं / इब्ने इंशा"
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation


.